लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता महाशिवरात्रि, रमजान व होली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी जाए। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्लान तैयार कर लिया जाए, ताकि ऐसे समय में भीड़ बढ़ने पर किसी को समस्या न हो। प्रमुख मंदिरों, घाटों व मस्जिदों के आस पास भी पुलिसकर्मियों की डयूटी लगा दी जाए। ऐसे समय पर हर छोटी-छोटी सूचना को भी गम्भीरता से लिया जाए, ताकि किसी तरह की चूक न हो। डीजीपी राजीव कृष्ण ने आने वाले त्योहारों के मद्देनजर सभी पुलिस कमिश्नरों, कप्तानों, डीआईजी-आईजी के साथ शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की बैठक में ये निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि पिछले सालों में हुए विवादों की समीक्षा कर ली जाए। जरूरत पड़ने पर दोनों पक्षों से बातचीत कर समय से विवाद को सुलझा लिया जाए। इस दौरान मिलने वाली कोई भी छोटी सूचना मिले तो उस पर ध्यान ...