अररिया, अप्रैल 5 -- रानीगंज। एक संवाददाता। एक तरफ जहां रोजाना पेट्रोल, डीजल के दामों में रोजाना वृद्धि हो रही है वहीं दूसरी तरफ त्योहारों के सीजन में घरेलू सामान व फल सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे है। हिन्दू समाज के लोगों का जहां चैती छठ, नवरात व रामनवमीं चल रहा है वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों को बरक्कत का पाक माहे रमजान दो दिन पहले ईद के साथ खत्म हुआ है। पर्व त्योहारों के मौसम में मंहगाई इस कदर बढ़ी है की जहां निम्न वर्ग के लोगों की थाली से जहां हरी सब्जियां गायब होने लगी है वहीं मध्यम वर्ग के लोग मंहगाई से परेशान है। लोगों की आमदनी सीमित हो गयी है जबकि मंहगाई के कारण खर्च दोगुनी हो गयी है। आलम यह हैं कि पटवा साग 120 रुपये किलो बिक रहा है। गर्मी में गरीबों का सहारा कहे जाने वाले नींबू दस रुपये पीस बिक रहे है। दुकानदार व ग्राहकों के बीच ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.