विकासनगर, मार्च 8 -- उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन की ओर से इन दिनों बकायेदारों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। बकायेदारों के बिजली के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, लेकिन इस कार्रवाई को लेकर अब सवालिया निशान भी लग रहे हैं। आरोप लग रहा है कि सिर्फ छोटे बकायेदारों के खिलाफ ही कार्रवाई की जा रही है। नगर पालिका सभासद ने यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भेजकर छोटे बकायेदारों को कार्रवाई के दायरे से बाहर करने की मांग की है। प्रबंधन निदेशक को भेजे ज्ञापन में नगर पालिका सभासद लवलेश शर्मा ने बताया कि यूपीसीएल कर्मी दो हजार रुपये तक के बकायेदारों के कनेक्शन भी काट रहे हैं, जबकि कई सरकारी विभागों पर लाखों की धनराशि बकाया है। लेकिन ऐसे सभी विभागों पर यूपीसीएल की मेहरबानी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इन दिनों रमजान का महीना है, होली का पर्व भी नज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.