लखीमपुरखीरी, मार्च 4 -- थाना परिसर में रेणू मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने लोगों से कोई नई परम्परा न डालें और आपसी भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील की। एसएचओ राजू राव ने थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, व्यापारियों व आम लोगों से रमजान, होली, ईद जैसे त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने सहयोग की अपील की। उन्होंने सख्त लहजे में बताया कि धार्मिक कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों को किसी भी कीमत में बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने ग्राम प्रधानों व उपस्थित लोगों से समाज में अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों के नाम तत्काल प्रभाव से प्रशासन को अवगत कराए जाने की अपील की। एसडीएम रेणू मिश्रा ने उपस्थित लोगों से सभी त्यौहारों को आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक मनाए जाने की बात कही। इस अवसर पर काफी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.