हजारीबाग, मार्च 12 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता । आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग पवन कुमार तथा बोकारो प्रक्षेत्र के डीआईजी सुरेन्द्र कुमार झा ने मंगलवार को समाहरणालय में होली एवं रमजान त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए की गयी तैयारियों की समीक्षा की।इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि सभी थाना क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों को शांति समिति में जोड़ें। संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च करें और विशेष निगरानी रखें। असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनकी धरपकड़ करें।आयुक्त ने शराब पीकर और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों पर नकेल कसने, कंट्रोल रूम में एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन तथा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की टीम की मौजूदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में डीआईजी ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से तैयारियों की जानकारी ली। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.