जौनपुर, अक्टूबर 12 -- जौनपुर, संवाददाता। दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने आठ से ग्यारह अक्तूबर तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान 47 विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 24 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे गए। निरीक्षण में साफ-सफाई की कमी पाए जाने पर दस प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा, दुग्ध उत्पाद से बनी मिष्ठाई और अन्य खाद्य पदार्थ मौके पर नष्ट किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि यह अभियान 23 अक्तूबर तक जारी रहेगा और इसका उद्देश्य पर्व के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...