शाहजहांपुर, फरवरी 7 -- होली, रमजान और ईद के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर व्यापारियों और ट्रैफिक पुलिस के बीच समन्वय पर सहमति बनी। बैठक में बाजारों में जाम न लगने देने और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर कार्यालय खिरनीबाग में आयोजित सभा में त्योहारों के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने की। इसमें नए ट्रैफिक इंस्पेक्टर बच्चू सिंह यादव बतौर अतिथि उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश संयुक्त महामंत्री नारायण दास अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। सभा में सचिन बाथम ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में अत्यधिक भीड़ रहती है, ऐसे में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए विशेष व्यवस्था जरूरी है। ट्रैफिक...