हमीरपुर, फरवरी 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। त्योहारी सीजन और सहालगों की वजह से दिल्ली सहित महानगरों से घर वापसी करने वालों को दूने दाम चुकाने पड़ रहे हैं। स्लीपर बसों में दिल्ली से हमीरपुर का सिंगल सीट का किराया दो हजार रुपए के पार जा रहा है। एडवांस बुकिंग भी बंद कर दी गई है। यात्रा वाले दिन ही सुबह फोन करके टिकट बुक कराए जा सकते हैं। तभी यात्रियों के साथ बार्निंग शुरू होती है। हालांकि तस्वीर का दूसरा पहलू ये है कि हमीरपुर से जो स्लीपर बसें महानगरों की यात्रा पर निकल रही हैं, उन्हें इस सीजन में यात्रियों के संकट से जूझना पड़ता है। रेलवे ने भी टिकटों को लेकर मारामारी है। किसी भी क्लास का कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। इस समय दिल्ली से जो यात्री स्लीपर बसों से यात्रा कर रहे हैं, उन्हें आम दिनों के मुकाबले दूने दाम चुकाने पड़ रहे हैं। एसी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.