बदायूं, अक्टूबर 9 -- बदायूं। त्योहारी सीजन में रोडवेज बसों के संचालन को लेकर निगम अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिन बसों में मेंटीनेंस की आवश्यकता है उनमें काम कराया जा रहा है। इसके अलावा कर्मियों की ड्यूटी चार्ट भी तैयार किया जा रहा है। दीपावली से छह दिन पहले एवं चार दिन बाद तक निगम यात्रियों की सहुलियत के लिए स्पेशल संचालन कराया जाएगा। इस अवधि में दिल्ली के लिए संचालित बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। इसके अलावा जरूरत पड़ेगी तो 30 बसें अतिरिक्त भी दिल्ली के लिए चलेंगी, क्योंकि दीपावली पर सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली से पर्व मनाने अपने-अपने घरों के लिए लौटते हैं। दीपावली का पर्व संपन्न होने के बाद भईया दूज पर रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ उमड़ती है। इसके बाद दिल्ली वापसी के लिए भीड़ रहती है। एआरएम राजेश पाठक ने त्योहार को ध्यान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.