विकासनगर, जून 6 -- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी में महीने के पहले शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं और मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके कारण अस्पताल प्रशासन को व्यवस्था बनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान साठ गर्भवती महिलाओं और 29 जनरल मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया गया। सामान्य ओपीडी भी 166 रही। दरअसल, त्यूणी में रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। इसलिए जनपद के दूरस्थ पीएचसी में गर्भवती महिलाओं ओर असाहय लोगों के लिए पहले और तीसरे शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जिले स्तर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम त्यूणी आती है। महीने के दो दिनों में गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने का बड़ा इन्तजार रहता है। साथ ही इस दिन हड्डी रोग के साथ अन्य विशेषज्ञों को त्यूणी भेजा जाता है। जिसके पहले और तीसरे शुक्रवार को पीएचसी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ती है। शुक...