विकासनगर, सितम्बर 2 -- आपके अपने प्रिय समाचार पत्र 'हिन्दुस्तान के हिमालय बचाओ अभियान के दूसरे दिन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासी विद्यालय त्यूणी की छात्राओं ने हिमालय बचाने की शपथ ली। इस दौरान छात्राओं ने पर्यावरण के लिए सबसे आधिक खतरा बने प्लास्टिक और पॉलीथिन का प्रयोग न करने का भी संकल्प लिया। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय त्यूणी में वॉर्डन शीला नौटियाल ने बच्चों को हिमालय बचाने की प्रतिज्ञा दिलाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को हिमालय की महत्ता बताते हुए कहा कि हिमालय देश का मस्तक है। देश के मस्तक पर कोई दाग न लगे इसके लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा। कहा कि आज पर्यावरण असंतुलन लगातार बढ़ता जा रह है। इसी का कारण प्राकृतिक आपदाएं हैं। बताया कि वह ऐसा कोई भी काम न करें। जिससे हमारे पर्यावरण को कोई नुकसान हो। खासकर पर्यावरण, मिट्टी के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.