विकासनगर, मई 23 -- त्यूणी के शरणाडपानी के पास दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों वाहनों में कुल सात लोग सवार थे। जिन्हें हल्की चोंटें आई हुई हैं। थाना पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में मौके पर ही समझौता हो गया। किसी ने तहरीर नहीं दी है। थानाध्यक्ष त्यूणी विनय मित्तल ने बताया कि शुक्रवार को एक कार त्यूणी से आराकोर्ट की ओर जा रही थी। जिसमें दो लोग सवार थे। वहीं एचआर नंबर की एक कार आराकोट से त्यूणी की तरफ आ रही थी। जिसमें पांच लोग सवार थे। शरणाडपानी त्यूणी के पास दोनों वाहनों की आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे दोनों वाहनों में सवार लोगों को हल्की चोंटे आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों में मौके पर ही समझौता हो गया। किसी की ओर से तहरीर नहीं आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.