रामपुर, दिसम्बर 5 -- राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नलिन सिंह के पिता चौधरी रणवीर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि गुरुवार को आंबेडकर पार्क में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम से पूर्व संगठन के कार्यालय पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय अध्यक्ष नलिन सिंह ने कहा कि उनके पिता चौधरी रणवीर सिंह ने संगठन की स्थापना कर इसकी बागडोर उन्हें सौंपी। उन्होंने केवल जीवन नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने के वे मूल्य दिए, जिन पर खड़े होकर आज यह संगठन आगे बढ़ रहा है। उनका सरल स्वभाव, दृढ़ संकल्प और समाज के प्रति निष्ठा ही हमारी सबसे बड़ी विरासत है। आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर हम सब संकल्प लेते हैं कि उनके दिखा...