कौशाम्बी, दिसम्बर 9 -- कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों ने मंगलवार को सोनिया गांधी का जन्मदिन ओसा स्थित वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ मनाया। यहां पर पहुंचे कांग्रेसियों ने उन्हें फल व मिठाई का वितरण करते हुए पार्टी नेता के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने किया। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग और बलिदान की मूर्ति हैं। वर्ष 2004 में वह प्रधानमंत्री पद की दावेदार थीं लेकिन उन्होंने इस पद को ठुकराया और देशहित में उन्होंने एक महान अर्थशास्त्री एवं पूर्व वित्तमंत्री मनमोहन सिंह जैसे व्यक्ति को भारत देश का प्रधानमंत्री बनाया। पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी ने कहा 2007 में सोनिया गांधी को फोर्ब्स पत्रिका द्वारा दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में नामित किया ग...