कौशाम्बी, मई 22 -- महान वीरांगना त्याग और न्याय की प्रतिमूर्ति रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के निमित्त गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी रहीं। इस मौके पर उन्होंने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन शौर्य, साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का अप्रतिम उदाहरण है। उनकी अद्वितीय शासन कला सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और धार्मिक आस्था ने एक ऐसा मार्ग प्रशस्त किया जो हम सभी के लिए आज भी प्रेरणादायी है। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर एक अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी महिला थीं। ...