सिमडेगा, मार्च 5 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। ख्रीस्तीय विश्वासियों का राखबुध के साथ ही चालीसा काल बुधवार से आरंभ हो गया। राखबुध के अवसर पर धर्मप्रांत के सभी गिरजाघरों में विशेष धर्मविधि समारोह संपन्न की गई। सामटोली के संत अन्ना महागिरजाघर परिसर में आयोजित पहली मिस्सा विजी सह पल्ली पुरोहित फा इग्नासियुस टेटे की आगुवाई में संपन्न हुआ। विजी का सहयोग फा फेलिक्स सुमन लकड़ा, फा शैलेश केरकेट्टा, फा प्रदीप आदि पुरोहितों ने किया। मौके पर विजी ने कहा कि चालीसा काल त्याग-तपस्या और कृपा का उपयुक्त समय है। चालीसा काल में अपने जीवन में व्याप्त सभी बुराईयों और कमजोरियों को त्याग कर ईश्वर के पास लौट आने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि हम सेवाकार्य कर और प्रार्थनामयी जीवन व्यतीत कर अधिक पुण्य कमाएं। हमारे जीवन में ख्रीस्तीयता और मानवता भाव जागृत करने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.