रुडकी, फरवरी 1 -- त्यागी समाज चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आसफनगर में नहर किनारे त्यागी समाज के भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर भवन निर्माण में सहयोग देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सुरेश त्यागी ने कहा कि समाज के काम आना सबसे बड़ी इंसानियत है। उन्होंने कहा कि त्यागी समाज का यह भवन समाज को एक नई दिशा देने के साथ-साथ आपसी एकजुटता, सामाजिक गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने ट्रस्ट पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि समाजहित के हर कार्य में वे हमेशा साथ खड़े रहेंगे। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि समाज के विकास के लिए इस प्रकार के स्थायी भवन अत्यंत आवश्यक हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को भी जोड़ने का काम करेंगे। विशिष्ट अतिथि सत्येंद्र त्यागी और सतीश त्यागी ने कहा कि समाज के लिए भवन निर्माण न केवल सामाजिक गतिव...