देहरादून, अक्टूबर 10 -- रुड़की। रुड़की में करवाचौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लेकिन त्यागी समाज के बीकवान भारद्वाज में यह त्यौहार नहीं मनाया गया। इस गोत्र के करीब 380 परिवार रुड़की में निवास करते हैं। जिनमें महिलाएं करवाचौथ का व्रत नहीं रखती हैं। त्यागी समाज रुड़की के उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी खाईखेड़ी ने बताया कि करीब चार सौ साल पहले हुई एक दुर्घटना के बाद इस गोत्र के पूर्वजों ने यह त्यौहार मनाना बंद कर दिया था। तब से ही उनके वंशज भी इस त्योहार को नहीं मनाते हैं। चाहे वो देश के किसी भी शहर में रहने लगे हो या विदेश में रहने लगे हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...