श्रावस्ती, मई 17 -- श्रावस्ती,संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी को स्मृति अभियान के माध्यम से मना रही है। इसके लिए शनिवार को जिलाध्यक्ष डॉ मिश्रीलाल वर्मा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा मौजूद रहीं। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व को जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा उनकी त्रिशताब्दी को स्मृति अभियान के रूप में मना रही है। इस मौके पर आयोजित कार्यशाला में बोलते हुए प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने कहा कि पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्याग, सुशासन, समर्पण और न्याय की प्रतिमूर्ति थी। जब देश विदेशी आक्रांताओ से त्रस्त था और मंदिर विध्वंस किया जा रहे थे। तब अहिल्याबाई ने बिना ...