सासाराम, फरवरी 21 -- सासाराम, नगर संवाददाता। जदयू के संगठनात्मक चुनाव शनिवार से आरंभ हुए। पहले दिन 21 फरवरी को सासाराम अनुमंडल के सभी प्रखंड अध्यक्षों और नगर अध्यक्ष का चुनाव किया गया। इसके बाद नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों के नाम घोषित किये गए। पार्टी के जिला निर्वाची पदाधिकारी संजय पटेल ने बताया कि सासाराम नगर अध्यक्ष तौसीफ आलम को चुना गया। वहीं सासाराम प्रखंड अध्यक्ष शेषनाथ चौधरी को बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...