हिन्दुस्तान संवाददाता, अप्रैल 19 -- आगरा में खेरागढ़ के गांव नगला उदैया में गुरुवार की रात 11 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार की झकझोर देने वाली घटना हुई। बालिका घर के बाहर सो रही थी। गांव का एक युवक उसे गोद में उठाकर ले गया। एक देवस्थान में उसके साथ दुराचार किया। होश आने पर बालिका घर लौटी। उसकी हालत देखकर मां के होश उड़ गए। सुबह यह मामला थाने पहुंचा। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।सोती बच्ची को गोद में उठा ले गया घटना रात करीब एक बजे की है। बालिका के पिता बाहर गए थे। बालिका घर के बाहर अपनी मौसेरी बहन के साथ सो रही थी। आरोपित ने सिर्फ तौलिया लपेट रखी थी। बालिका को गोद में उठाया और उसे देवस्थान पर ले गया। बालिका गहरी नींद में थी। आरोपित ने देव स्थान में जब उसे चबूतरे पर पटका तब उसकी नींद खुली। वह अपना बचाव नहीं कर पाई। आरोपित ने उसके साथ दुरा...