बरेली, दिसम्बर 23 -- बरेली। फरीदापुर चौधरी क्षेत्र में बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आलीशान बारातघर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह बारातघर आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर के करीबी वाजिद बेग का बताया जा रहा है। बीडीए के मुताबिक करीब 1200 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला बेग मैरिज होम अवैध रूप से बनाया गया था। मंगलवार की सुबह 11 बजे बीडीए की टीम फरीदापुर चौधरी पहुंची। 3 बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। प्राधिकरण की ओर से पहले ही इस बारातघर को अवैध घोषित किया जा चुका था। 6 अक्टूबर को बीडीए ने कार्रवाई करते हुए इसे सील कर दिया था, लेकिन नियमों का उल्लंघन पाए जाने के बाद अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार का कहना है कि निर्माण के लिए न तो मानचित्र स्वीकृत कराया गया था औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.