नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- 'वह कप्तान है। वह हमेशा कप्तान की तरह सोचता है। एक कप्तान हमेशा कप्तान ही होता है और उसकी रणनीति ने ही मुंबई को जिताने में मदद की।' ये शब्द हैं अपने दौर के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के। भज्जी ने ये बातें रोहित शर्मा के लिए कही है। रोहित मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं हैं लेकिन अपनी कप्तानी में टीम को 5 बार आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। वह टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे के कैप्टन हैं। भज्जी ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर ये बातें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में रोहित शर्मा के मास्टरस्ट्रोक की तारीफ करते हुए कही। इतना ही नहीं, उन्होंने मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने को अपना ईगो दूर रखकर हिटमैन की बातों को गंभीरता से लेने की सलाह दी है। डगआउट में बैठे-बैठे रोहित शर्मा ने जो मास्टरस्ट्रोक खेला, उससे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.