संतकबीरनगर, जनवरी 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सभी चिकित्सालयों में आवारा कुत्तों को रोकने के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे। अस्पतालों में कुत्तों को लेकर फुल प्रूफ व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सरकारी से लेकर निजी चिकित्सालयों में कुत्तों को नियंत्रित करने के साथ साथ एंटी रैबीज इंजेक्शन रखना अनिवार्य होगा। अस्पतालों में कुत्ते घुस जाते हैं। ये कुत्ते उन चिकित्सालयों में अधिक हमलावर हो जाते हैं जहां पर महिलाओं का प्रसव होता है। ये कुत्ते मौका पाकर वार्ड में घुस जाते हैं और नवजात शिशुओं पर हमला बोल देते हैं। महिलाएं भी कभी कभार इनके हमले की शिकार हो जाती हैं। हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद स्थानीय स्तर पर भी व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। गांव से लेकर शहर तक के चिकित्सालयों में आवारा कुत्तों पर पूरी तरह से प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.