नई दिल्ली, जनवरी 2 -- Iran Protests: ईरान में बीते कुछ सालों में शुरू हुए सबसे बड़े विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी शासन को बड़ी चेतावनी दे दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को बेरहमी से मारता है, तो अमेरिका उनकी मदद के लिए आएगा। बता दें कि इस सप्ताह शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद ईरान के कई प्रांतों में स्थिति बिगड़ती जा रही है। हिंसक प्रदर्शनों में कम से कम 7 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा कि ईरान पर हमले के लिए अमेरिका पूरी तरह तैयार है। ट्रंप ने लिखा, "अगर ईरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाता है और उन्हें बेरहमी से मारता है, तो अमेरिका उनकी मदद के लिए आएगा।" ट्रंप ने आगे लिखा, "हम पूरी तरह तैयार है...