मैनपुरी, नवम्बर 30 -- सिरसागंज मैनपुरी मार्ग का चौड़ीकरण होगा। 5.5 मीटर चौड़े इस मार्ग को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस मार्ग के लिए सरकार ने 36.77 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। काम शुरू करने के लिए पहले चरण में 13.05 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। मैनपुरी का लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय खंड इस मार्ग का निर्माण कराएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को जनपद के लोगों ने मांग पत्र देकर मैनपुरी सिरसागंज मार्ग का चौड़ीकरण कराने का अनुरोध किया था। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने जनपद के लोगों की मांग को शासन तक पहुंचाया और मैनपुरी सिरसागंज मार्ग के चौड़ीकरण के काम को मंजूरी दिला दी। वर्तमान में यह मार्ग 5.50 मीटर चौड़ा है। इसे अब सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की जो कार्ययोजना शासन के पास पहुंची थी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.