लखनऊ, जुलाई 31 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राज्य सरकार प्रदेश में तिलहन उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण करने जा रही है। इसका लाभ लेने के लिए किसानों को पहली अगस्त से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कृषि विभाग द्वारा संचालित राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण, प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम के तहत तोरिया (लाही) फसल का दो किलोग्राम मात्रा का बीज मिनीकिट निःशुल्क वितरित किया जाएगा। इसके लिए पंजीकृत किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर पहली से 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने के लिए इच्छुक किसान कृषि विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक किसान को केवल एक मिनीकिट ही प्राप्त हो सकेगा। यदि लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो ऐसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.