रांची, जनवरी 5 -- तोरपा, प्रतिनिधि। कड़ाके की ठंड के बीच सोमवार रात करीब आठ बजे तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया बरदा गांव पहुंचे और जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया। विधायक ने गांव में घूम-घूमकर ठंड से कांप रहे गरीबों को स्वयं कंबल ओढ़ाया। कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। इस अवसर पर विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि यह उनकी ओर से छोटा सा सहयोग है और वे हमेशा गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। ग्रामीणों ने इस पहल को ठंड के मौसम में बड़ी राहत बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...