रांची, दिसम्बर 22 -- तोरपा, प्रतिनिधि। क्रिसमस के अवसर पर उपहार स्वरूप आरसी चर्च तोरपा में सोमवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। विशप विनय कंडुलना ने सौ से अधिक जरूरतमंदों को कंबल दिया और केक खिलाकर क्रिसमस की बधाई दी। बुजुर्ग व विकलांगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर अपने संदेश में विशप विनय ने कहा कि क्रिसमस आनंद का पर्व है। दूसरों से खुशियां बांटने से आनंद मिलता है। उन्होने कहा कि हमेशा दीन दुखियों की सेवा करनी चाहिए, इससे ईश्वर प्रसन्न होते हैं। उन्होने कहा हम किसी भी स्थिति में हों ईश्वर को कभी नही भूलें। ईश्वर पर विश्वास बनायें रखें। उन्होने कहा ईश्वर का प्रेम सभी के साथ है। इस मौके पर पल्ली पुरोहित फादर हीरालाल हुन्नी पूर्ति, महिला विकास केन्द्र की निदेशिका सिस्टर मारियालीना, फूलजेंस तोपनो आदि उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.