रांची, जनवरी 1 -- तोरपा प्रतिनिधि। नया साल 2026 का पहला दिन लोगों ने प्रकृति की हसीन वादियों में बिताया। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पेरवांघाघ, पांडु पुडिंग, सातधारा,चंचलाघाघ नववर्ष के पहले दिन पर्यटकों से गुलजार रहा। यहां की खूबसूरत वादियों में नववर्ष के मौके पर पिकनिक का मजा लेने के लिए सैलानियों की भीड उमडी। पिकनिक मनाने पहुंचे लोग मस्ती में झूम नाच रहे थे। हर ओर उत्साह का माहौल था। पेरवाघाघ व पांडु पुडिंग में सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, सिमडेगा, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, खूंटी समेत दूर दराज से लोग यहां पहुंचे थे। बंगाल व ओडिसा से भी काफी संख्या में पर्यटक आये थे। आसपास के लोग परिवार व दोस्तों के साथ टोलियों में पहुंचे थे। अनुपम सौंदर्य देख आनंदित हो रहे थे सैलानी- पेरवाघाघ व पांडु पुडिंग की प्राकृतिक छटा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.