रांची, फरवरी 16 -- कपूचीन सोसाइटी रांची के चेयरमैन फादर ग्रेगोरी बिलुंग और विधा सदन सामलौंग के फादर स्टेनिसलास कुजूर की रविवार की शाम 4:30 बजे तोरपा के चकला मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के समय फादर ग्रेगोरी एसयूवी ड्राइव कर रहे थे। इसी दौरान वाहन पेड़ से टकरा गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को एसयूवी से बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फादर ग्रेगोरी बिलुंग और फादर स्टेनिसलास के साथ सोसाइटी के 60 सदस्य बस और चारपहिया वाहन से रविवार सुबह पिकनिक मनाने तोरपा प्रखंड स्थित चंचलाघाघ गए थे। पिकनिक मनाने के बाद शाम होने से पहले सभी लोग लौट रहे थे। इस दौरान फादर ग्रेगोरी बिलुंग और फादर स्टेनिसलास कुजूर एसयूवी में सवार थे, तभी तोरपा के डोडमा चकला मोड़ के पास खूंटी-सिमडेगा मुख्य सड़क पर एसयूवी अनियंत्रित होकर पेड़ से ट...