रांची, जुलाई 10 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा-कर्रा मुख्य पथ पर छाता नदी जंगल के पास स्कूटी और ऑल्टो कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटी की मौके पर मौत हो गई। घटना गुरुवार को दिन के 11 बजे की है। मृतकों की पहचान कर्रा थाना क्षेत्र के कुदलुम गांव निवासी 50 वर्षीय सुकरो मिंज और उसकी बेटी 32 वर्षीय हन्ना मिंज के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया। वहीं कार को जब्त कर लिया और चालक कमलेश कुमार रांची के धुर्वा निवासी को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि हन्ना मिंज अपनी मां सुकरो मिंज के साथ बुधवार को पोजे कामडारा गांव में चंगाई सभा से अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान छाता नदी जंगल के पास धुर्वा (रांची) से रनिया जा रही ऑल्टो कार से उसकी स्कूटी की आमने-साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.