रांची, मार्च 28 -- तोरपा, प्रतिनिधि। ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को लेकर शुक्रवार को तोरपा थाना में प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें शांतिपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारगी के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया गया। एएसपी क्रिस्टोफर केरकेटा ने कहा आपसी भाईचारगी के साथ सभी मिलजुल कर त्योहार मनाएं, अफवाह पर ध्यान न दें। दूसरी जगहों पर होनेवालील किसी घटना की प्रतिक्रिया तोरपा में व्यक्त न करें। जुलूस लाइसेंस के आधार पर निर्धारित मार्ग से निकालें। थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेंब्रम ने कहा त्योहार के दौरान विधि व्;यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। उन्होंने किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और भ्रामक पोस्ट शेयर नहीं करने के लिए कहा। प्रमुख रोहित सुरीन ने कहा कि आपसी भाईचारगी के साथ सभी मिलजुल कर त्योहार मनाएं। रामनवमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.