रांची, अक्टूबर 3 -- तोरपा, प्रतिनिधि। सावर्जनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से गुरुवार देर शाम को तोरपा ब्लॉक मैदान में रावण दहन किया गया। भगवान राम बने बालक ने अग्निबाण से रावण के पुतले को जलाया। बाण लगते ही 55 फीट का रावण का पुतला धधक उठा। रावण का पुतला जलते देख लोग जय श्री राम का उदघोष करने लगे। इससे पूर्व जोरदार आतिशबाजी की गयी। समिति की ओर से चुनरी ओढाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेटा ने कहा कि दशहरा का त्योहार यह संदेश देता है कि अच्छाई की हमेशा जीत होती है। बीडीओ नवीन चंद्र झा ने कहा कि भगवान श्री राम का आदर्श समाज के लिए अनुकरणीय है। प्रमुख रोहित सुरीन ने दशहरा की शुभकानमाएं दी। इस मौके पर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, उपप्रमुख संतोष कर, सीओ पूजा बिन्हा, थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.