रांची, नवम्बर 9 -- तोरपा, प्रतिनिधि। रोमन कैथोलिक चर्च, तोरपा में रविवार को पल्ली दिवस बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के विश्वासी उपस्थित हुए और धार्मिक उत्सव में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अनुष्ठाता पल्ली पुरोहित हीरालाल हुनीपुर्ती की अगुवाई में मिस्सा अनुष्ठान के साथ हुई। मौके पर पल्ली के सभी पुरोहितों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवा संघ एवं अपोस्टोलिक के बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। अपने संबोधन में पल्ली पुरोहित हीरालाल हुनीपुर्ती ने कहा कि फादर कांस्टेंट लिवंस ने इस पारिस की ज्योति प्रज्वलित की थी। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर 1885 को तोरपा पारिस की स्थापना हुई थी और इस वर्ष पारिस के 140 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, जो मसीही समाज के लिए अ...