धनबाद, फरवरी 2 -- गोमो, प्रतिनिधि। तोपचांची थाना क्षेत्र के खांवडीह साहूबहियार के एक युवक पर नाबालिग के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। नाबालिग के पिता के बयान पर गुरुवार देर शाम तोपचांची पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि नाबालिग बेटी गुरुवार शाम स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान उसी गांव के एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी किया।उन्होंने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी उक्त युवक छेड़खानी करता था। जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। नाबालिग के परिजनों द्वारा कई बार उसे चेताया गया था। गुरुवार को नाबालिग के साथ हुई घटना के बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया है। तोपचांची पुलिस मामले में युवक की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...