पाकुड़, दिसम्बर 6 -- हिरणपुर। तोड़ाई मिशन परिसर में शनिवार को यूनाइटेड क्रिस्चियन फोरम की ओर से भव्य क्रिसमस महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हेमलाल मुर्मू, उपायुक्त मनीष कुमार सहित जिले के अन्य पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए। मंच पर पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। उपस्थित अतिथियों को फूल-माला एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने संस्कृति व परंपराओं पर आधारित आकर्षक प्रस्तुति दी। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। अधिकारियों ने आयोजकों की पहल की प्रशंसा करते हुए सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...