लखनऊ, अप्रैल 4 -- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह आंबेडकर नगर की आठ वर्षीय अनन्या यादव की शिक्षा का खर्च उठाएंगे। अन्यया का एक वीडियो काफी चर्चा में रहा जिसमें वह अपनी झुग्गी के पास तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान किताबों को समेटते हुए दौड़ती नजर आ रही है। इस वीडियो ने उच्चतम न्यायालय सहित सभी का ध्यान आकर्षित किया है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, 'जो बच्चों का भविष्य उजाड़ते हैं, दरअसल वो बेघर होते हैं। हम इस बच्ची की पढ़ाई का संकल्प उठाते हैं।' उन्होंने कहा, 'पढ़ाई का मोल पढ़ने वाले ही जानते हैं। बुलडोजर विध्वंसक शक्ति का प्रतीक है, ज्ञान, बोध या विवेक का नहीं। बुलडोजर अहंकार के ईंधन से, दंभ के पहियों पर सवार होकर चलता है, इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.