भागलपुर, जुलाई 12 -- सन्हौला प्रखंड के तैलोंधा पंचायत के मुखिया, सरपंच और पंच की मतगणना संपन्न हुई। सरपंच पद पर विजय मंडल ने 1141 मतों से जीत हासिल की। विजय मंडल को कुल 2062 मत प्राप्त हुए। जबकि उसके निकटतम प्रतिद्वंदी बमबम मंडल 921 मत पर ही सिमट गए। मुखिया पद पर शिव कुमार साह ने 1558 मतों से जीत हासिल की। शिव कुमार साह को कुल 2653 मत प्राप्त हुए। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी मनीषा भारती 1095 मत पर ही सिमट गई। बुधवार को प्रखंड परिसर के सिल्क भवन में सुबह 10 बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ और दोपहर तक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतगणना स्थल पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। तैलोंधा पंचायत के वार्ड नंबर तीन से वार्ड सदस्य अनिला देवी विजयी हुई। सन्हौला पंचायत के वार्ड संख्या पांच पर वार्ड सदस्य के पद पर बीबी अंजुम ने जीत दर्ज की।

हिंदी ह...