जमशेदपुर, जुलाई 17 -- तैलिक साहू महासभा में वित्तीय अनियमितता और असंवैधानिक रूप से कमेटी संचालन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पूर्व महामंत्री मनोज गुप्ता ने उपायुक्त को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग की है। मनोज गुप्ता के अनुसार, यह महासभा झारखंड सरकार से निबंधित संस्था है, जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या 543/2016-17 है। वर्ष 2020 में अनुमंडल पदाधिकारी के आदेशानुसार सहकारिता विभाग की देखरेख में अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष का चुनाव हुआ था। लेकिन कार्यकाल के दौरान अध्यक्ष राकेश साहू पर वित्तीय गड़बड़ी और मनमानी का आरोप लगाते हुए उन्होंने महामंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व महामंत्री ने आरोप लगाया कि संविधान के अनुसार तीन साल में चुनाव होना चाहिए था, लेकिन छह वर्ष के बाद भी चुनाव नहीं कराया गया। साथ ही अध्यक्ष पर समाज से 20 से 25 लाख...