पीलीभीत, मई 28 -- उत्तर प्रदेश राज्य तैराकी संघ के तत्वावधान में लखनऊ के डी सिंह बाबू स्टेडियम में 31 मई और एक जून को आयोजित होने वाली केएन कपूर मेमोरियल 66वीं राज्य सीनियर तैराकी चैम्पियनशिप मे भाग लेने बाली पीलीभीत जनपद की टीम का चयन बुधवार को शाम चार बजे गांधी स्टेडियम के तरणताल पर चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। जिला तैराकी संघ की अवैतनिक सचिव भावना मिश्रा ने बताया कि चयन ट्रायल मे भाग लेने के इच्छुक महिला व पुरुष तैराक कल 28 मई को तरणताल पर रिपोर्ट करें। ट्रायल में सन 2012 से पूर्व जन्मे तैराक ही प्रतिभाग कर सकते हैं l चयन ट्रायल जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, तैराकी कोच दीपक बिष्ट और महेश तिवारी की देखरेख में किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.