मैनपुरी, मार्च 12 -- होली और जुमे की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। अगले 48 घंटे सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस के लिए बेहद अहम रहेंगे। विभिन्न थानों की पुलिस के अलावा क्यूआरटी, पीएसी और पुलिस पिकेट के अलावा डायल 112 के जरिए होली और जुमे को शांतिपूर्ण संपन्न करवाया जाएगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले के सीमा क्षेत्रों पर बैरियर एक्टिव किए गए हैं। होली पुलिस की निगरानी में जलेगी और होली के हुड़दंग पर भी पुलिस नजर रखेगी। पुलिस अधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भ्रमणशील रहेंगे। किसी भी तरह की सूचना के लिए कंट्रोल रूम को भी एक्टिव कर दिया गया है। मैनपुरी में इस बार 2526 स्थानों पर होलिका दहन होगा। मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में सर्वाधिक 307 स्थानों पर होली जलाई जाएगी। इन सभी स्थानों पर 102 पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.