सासाराम, फरवरी 2 -- सासाराम, नगर संवाददाता। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की मेजबानी में स्थानीय एसपी जैन कॉलेज में राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का आयोजन होगा। 16 से 22 फरवरी 2026 तक आयोजित शिविर में 12 राज्यों से 200 से अधिक छात्र-छात्राओं (स्वयंसेवकों) का जुटान होगा। राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, असम, हरियाणा, तेलंगाना, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, बिहार, झारखंड के विश्वविद्यालयों के एनएसएस के स्वयंसेवक और कार्यक्रम पदाधिकारी भाग लेंगे। आगामी 16 से 22 फरवरी तक आयोजित शिविर को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...