गुड़गांव, जनवरी 20 -- - गुरुग्राम में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी तेज, इस सप्ताह से शुरू होंगे प्री-बोर्ड - हरियाणा बोर्ड के 20 हजार और सीबीएसई के 25 हजार से अधिक छात्र देंगे 10वीं-12वीं की परीक्षा - सीबीएसई की परीक्षा 15 फरवरी से, हरियाणा बोर्ड की 26 फरवरी से - अप्रैल के पहले सप्ताह तक पूरी होंगी सभी बोर्ड परीक्षाएं -उत्तर लेखन और समय प्रबंधन पर छात्रों को दिया जा रहा अभ्यास गुरुग्राम,संवाददाता। जिले में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर स्कूलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस सप्ताह से प्री-बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हो रही है, जिसमें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के तहत प्री-बोर्ड 22 जनवरी से कराए जाएंगे। इन परीक्षाओं का उद्देश्य छात्रों की वास्तविक तैयारी का आकलन करना और बोर्ड परीक्षा से पहले कमियों को दूर करना है। पहले दिन गुरुव...