दुमका, जून 27 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका में पहली बार भव्य रूप से इस्कॉन रथयात्रा निकाले जाने की तैयारी पूरी हो चूकी है। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे राधा माधव मंदिर गिलनपाड़ा से प्रारंभ होकर रथ यात्रा मौसीबाड़ी गुंडिचा (डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्मारक स्थल, पोखराचौक) तक पहुंचेगी। जहां रथ 7 दिनों तक विश्राम करेगा। 28 जून से 4 जुलाई तक प्रतिदिन प्रातः 4:30 बजे मंगला आरती से कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ होगी। जिसमें राजभेष दर्शन, श्रीमद्भागवतम कक्षा, मध्यान आरती, गीता प्रवचन, संध्या आरती और मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। विशेष रूप से गीता श्लोक पाठ, नृत्य और नाटक भक्तों को आत्मिक आनंद से भर देंगे। इधर पूरी तैयारी को देखने के लिए गुरुवार को स्वामी सत्यवाक गुरुदास अपने टीम के सहयोगियों के साथ मौसीबाड़ी गुंडिचा (डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.