संभल, नवम्बर 5 -- संभल। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आगामी 7 नवंबर को जनपद के 184 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में लगभग 12,000 छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। गायत्री परिवार द्वारा इस वर्ष सात नवंबर को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सुचारू रूप से संपन्नता के लिए मंगलवार को शहर के शिव कॉलोनी स्थित गायत्री सेवा आश्रम में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। केंद्रों के अनुसार प्रश्नपत्र तैयार किए गए। सभी प्रश्नपत्र केंद्रों तक पहुंचाने की संगठन के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई और परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर मंथन हुआ। बैठक में सविता गर्ग, मास्टर जयपाल सिंह, नत्थू सिंह, धर्मपाल सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.