बिहारशरीफ, अक्टूबर 22 -- तैयारी पूरी, आज होगी गोवर्धन और चित्रगुप्त पूजा यम द्वितीया और भाई दूज का पर्व भी मनाया जाएगा भाइयों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी बहनें पावापुरी, निज संवाददाता। दीपावली के अगले दिन से शुरू होने वाले उत्सवों की श्रृंखला में इस बार गुरुवार को एक ही दिन चार शुभ पर्वों गोवर्धन पूजा, चित्रगुप्त पूजा, यम द्वितीया और भाई दूज का पावन संयोग बन रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण, भगवान चित्रगुप्त और यमराज की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। बहनें भाइयों की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। पूजा को लेकर बुधवार को लोग तैयारी में जुटे रहे। बाजारों में काफी चहल-पहल दिखी। कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को मनायी जाने वाली गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.