अंबेडकर नगर, फरवरी 25 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को है। जनपद में पर्व हर्षोल्लास के साथ श्रद्धाभाव से मनेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की धूम रहेगी। पर्व के चलते सभी शिवालयों में खास तैयारी हुई है। शिवालयों के आसपास खास तैयारी के साथ विशेष रंगाई पुताई हुई है। महा शिवरात्रि पर्व पर नगर के प्रख्यात धार्मिक स्थल शिवबाबा में विशेष आयोजन होगा। जलाभिषेक के साथ धाम के पुजारी महंत ओमप्रकाश गोस्वामी के संयोजन में विशेष हवन यज्ञ होगा। मेला भी लगेगा। वहीं महा शिवरात्रि पर्व पर नगर के बसखारी रोड के राजयोग केंद्र पर खास आयोजन होगा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंटआबू के स्थानीय राजयोग केंद्र पर धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे। केंद्र पर कार्यक्रम के लिए संचालिका बीके सोमा और सह संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.