बिजनौर, मार्च 3 -- बिजनौर। वन विभाग की टीम ने चांदपुर क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है। वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए डीएफओ के निर्देश पर 9 पिंजरे लगा दिए हैं। दो वन विभाग की टीम दिन और रात में कॉम्बिंग कर रही है। टै्रप कैमरे तक लगाए गए हैं। डीएफओ का कहना है कि जल्द ही गुलदार को पकड़ लिया जाएगा। चांदपुर क्षेत्र के गांव चौंधेड़ी में 27 फरवरी की शाम खेत पर चारा लेने गई जयपाल सिंह की 35 वर्षीय पत्नी सुमन को गुलदार ने हमला कर मार दिया था। आज भी गुलदार को लेकर ग्रामीण डरे हुए हैं। वन विभाग की टीम उस दिन से गुलदार को पकड़ने को प्रयास में जुटी है। अगर जल्द ही गुलदार न पकड़ा गया तो वह निश्चित ही घटना को अंजाम देगा। डीएफओ के निर्देश पर दो टीमों का गठन किया गया जो रात दिन कॉम्बिंग कर रही है। क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.