बिजनौर, फरवरी 25 -- जिले में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव में जिले में एक युवा पोलिंग बूथ बनेगा। युवा पोलिंग बूथ पर सबसे कम उम्र के युवा कार्मिक मतदान कराएंगे। साथ ही चुनाव आयोग के निर्देश पर हर विधानसभा में 1 पिंक और 1 दिव्यांग पोलिंग बूथ बनाया जाएगा। जिले में पहली बार चुनाव आायोग के निर्देश पर एक युवा पोलिंग बूथ बनाया जाएगा। जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। 23 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। जिले में लगभग 27,20,616 वोट है जबकि 2019 में जिले की आठों विधानसभाओं में 26,30,647 मतदाता थे। जिले में चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी 8 विधानसभाओं में 1-1 पिंक और दिव्यांग पोलिंग बूथ बनेंगे। जिले में 8 पिंक पोलिंग बूथ और 8 दिव्यांग पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। साथ ही साथ जिले में एक युवा पो...